धरती का सबसे महंगा मैटेरियल:: दुनिया के सबसे महंगे मैटेरियल की कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। इसका नाम जानने के बाद आप ये सोंच भी नहीं सकेंगे कि वाकई में इसकी कीमत इतनी ज्यादा होगी। आपमें से कई लोग इसे सोना, चांदी या हीरा मान रहे होंगे। अगर ऐसा है तो आपको गलतफहमी है। दुनिया की सबसे महंगा मैटेरियल एंटीमैटर है। इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। 1 ग्राम एंटीमैटर को बेचकर विश्व के कई 100 छोटे देशों को खरीदा जा सकता है। जी हां,1 ग्राम एंटीमैटर की कीमत 312500 अरब रुपये (3125 खरब रुपये) है। नासा के मुताबिक, एंटीमैटर धरती का सबसे महंगा मैटेरियल है। 1 मिलिग्राम एंटीमैटर बनाने में 250 लाख डॉलर रुपये तक लग जाते हैं। जहां ये बनता है, वहां पर विश्व की सबसे बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। इतना ही नहीं नासा जैसे संस्थानों में भी इसे रखने के लिए एक पुख्ता सुरक्षा घेरा है। कुछ खास लोगों के अलावा एंटीमैटर तक कोई भी नहीं पहुंच सकता है।
Posted on: Sun, 29 Sep 2013 12:00:39 +0000
Trending Topics
Recently Viewed Topics
© 2015