विद्यार्थी मित्र रैली - TopicsExpress



          

विद्यार्थी मित्र रैली में भाग लेने जाएंगे जयपुर Matrix News | Jul 07, 2013, 07:56AM IST * आर्टिकल भास्कर न्यूज. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भोपालगढ़. विद्यार्थी मित्र संघ द्वारा 8 जुलाई को जयपुर में निकाली जाने वाली रा'यव्यापी रैली में क्षेत्र सहित जिले भर से विद्यार्थी मित्र भाग लेंगे और इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष श्रवणराम सारण बताया कि शिक्षा सहायकों की भर्ती में विद्यार्थी मित्रों को समायोजित करने एवं प्रबोधक भर्ती में उन्हें टैट की अनिवार्यता से मुक्त रखने आदि अन्य मांगों को लेकर 8 जुलाई को जयपुर में बाईस गोदाम से शुरु होकर उद्योग मैदान तक प्रदेश स्तरीय रैली निकाली जाएगी। जिसमें भोपालगढ़ क्षेत्र सहित जिले भर से सैकड़ों विद्यार्थी मित्र भाग लेने जाएंगें। रैली को सफल बनाने एवं इसमें अधिकतम भागीदारी के लिए गांव-गांव जाकर साथी विद्यार्थी मित्रों से रैली में भाग लेने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। पीपाड़ शहर. विद्यार्थी मित्रों की ओर से सोमवार को जयपुर में संदेश रैली निकाली जाएंगी। विद्यार्थी मित्र संघ पीपाड़ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दाधीच व सचिव कुंदन भार्गव ने बताया कि रैली दौरान विद्यार्थी मित्रों द्वारा शिक्षा सहाय के पद सीधे समायोजित करने तथा प्रबोधक भर्ती को टेट से मुक्त करने की मांग की जाएंगी। उक्त मांगो को लेकर प्रदेश के समस्त विद्यार्थी मित्र बाईस गोदाम से उद्योग मैदान तक संदेश रैली निकालेंगे। शेरगढ़. राजस्थान विद्यार्थी मित्र संघ के आह्वान पर सोमवार को जयपुर में होने वाली संदेश महारैली के लिए शेरगढ़ से दर्जनों विद्यार्थी मित्र रविवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे। संघ के लक्ष्मण सिंह भाटी, राजे सिंह ने बताया कि हाल ही में रा'य सरकार द्वारा जारी शिक्षा सहायक भर्ती में विद्यार्थी मित्रों के साथ छलावा किया गया। साथ ही इस रैली से सरकार को संदेश दिया जाएगा कि कार्यरत सभी विद्यार्थी मित्रों को समायोजित करें। यह रैली 22 गोदाम से उद्योग मैदान तक निकाली जाएगी। 9 जुलाई को शिक्षा कर्मियों की रैली : शिक्षाकर्मी, पैराटीचर्स, लोकजुम्बिश व मदरसा पैरा टीचर्स की मंगलवार को जयपुर में रैली निकाली जाएगी। शिक्षाकर्मी ब्लॉक अध्यक्ष हड़मंत सिंह ने बताया कि शिक्षा सहायक भर्ती में अनुभव के अंक बढ़ाने व प्रबोधक भर्ती में टेट की अनिवार्यता समाप्त करने सहित कई मांगों को लेकर रैली निकाल कर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
Posted on: Sun, 07 Jul 2013 03:57:54 +0000

Trending Topics



height:30px;">
Not Get Rich Quick. But Legit! I am a mom who WAS looking for a
After all the recent terrible tragedies that have happened and are
Hallelujah! Doesnt matter what others think of us... W hat
Bun articol. Episod din copilăria lui Dragoș Vitencu din anii
What happens when everything the Progressives have pushed for is
Isabelopoztli Primero, también conocido como cuate, chabuelo o

Recently Viewed Topics




© 2015