Khushkhabri Anti- Brahminwad. page front Ban page ke admin ko - TopicsExpress



          

Khushkhabri Anti- Brahminwad. page front Ban page ke admin ko patiala jail laya gya : puri khabar padien Thanks to shiv sena Punjab Rajiv tondon , Amit Bhargav ... फेस बुक पर हिन्दू देवी देवताओ के अपमान से भडक़े हिन्दू सगंठनो ने पुलिस कमिश्नर कार्यलय का किया घेराव * पुलिस कमिश्नर कार्यलय का मुख्य द्वार बंद देख गुस्साए प्रर्दशनकारियो ने किया ट्रैफिक जाम * कहा एक सप्ताह के भीतर आरोपी गिरफ्तार न हुए ...तो होगा पंजाब बंद लुधियाना 28 जून । फेस बुक पर हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ की जा रही आपतिजनक टिप्पणीयां करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार न करने के विरोध में हिन्दू संयुक्त मोर्चा के आहवान पर एकत्रित हुए विभिन्न हिन्दू संगठनो ने शुक्रवार को संगला वाला शिवालय के मंहत दिनेश पुरी और स्वामी सुखपाल जी के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यलय का घेराव कर रोष जताया। हिन्दू संगठनो के आक्रोश को देखते हुए करीब एक दर्जन पुलिस अधिकारियों ने नाकाबंदी कर पुलिस कमिश्नर कार्यलय के मुख्य द्वार को बंद कर रोष जता रहे हिन्दुओं का रास्ता रोककर उन्हें ही ज्ञापन सौंपने के लिए कहा। जिससे गुस्साए प्रर्दशनकारियो ने पुलिस कमिश्नर कार्यलय के बाहर लुधियाना फिरोजपुर रोड जाम कर नारेबाजी शुरु कर दी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के माध्यम से हिन्दू संगठनो के प्रतिनिधियों को अपने कार्यलय में बुलाकर एक सप्ताह के भीतर फेस बुक पर आपतिजनक टिप्पणीयां करने वाले आरोपियो पर कारवाई का आश्वासन देकर हिन्दू संगठनो के गुस्से को शांत किया। वहीं पुलिस कमिश्नर ने ताजपुर रोड पर बीते दिनों मन्दिर-गुरुद्वारा विवाद में शनि देवता के पोस्टर फाडऩे वाले आरोपियो के खिलाफ भी 24 घंटे के भीतर कारवाई का भरोसा हिन्दू समाज को दिलाया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने आईजी क्राइम व डीआईजी क्राइम से फोन पर बात कर उन्हें पूरे मामले से वाकिफ भी करवाया। पुलिस कमिश्नर की तरफ से आरोपियो को गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद हिन्दू संगठनों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला तो पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर लौटे संत समाज और हिन्दू नेताओ ने प्रर्दशनकारियों को पुलिस कमिश्नर से हुई बातचीत का ब्यौरा देते हुए सात दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पहले लुधियाना और बाद में पंजाब बंद जैसे सख्त कदम उठाने की घोषणा की। संयुक्त हिन्दू मोर्चा के नेताओ राजीव टंडन व वरुण मेहता ने सहयोग करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। रोष प्रर्दशन में मंहत दिनेश पुरी,स्वामी सुखपाल जी,हिन्दू मोर्चा के अध्यक्ष वरुण मेहता,शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के चेयरमैन सुनील मेहरा, शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन,प्रमिन्द्र पप्पू ,राष्ट्रीय हिन्दू मंच से पवन शर्मा और सुरेश मनचंदा, हिन्दू उत्थान परिषद के अध्यक्ष विनोद जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव गगनेश प्रभाकर, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष वरिन्द्र हन्नी, विधानसभा सैंट्रल से युवा कांगे्रस अध्यक्ष लक्की कपूर, सिटीजन कौंसिल के चेयरमैन दर्शन अरोड़ा,हिन्दू जागृति मोर्चा के चेयरमैन अजय बहल और प्रधान राणा सोढी,दुर्गा सेवक संघ से विजन गुप्ता, युवा जागृति मंच से महेश दत,अखिल भारतीय मन्दिर संरक्षण कमेटी से कुंवर रंजन सिंह, और हीरा लाल जैन,सुखदेव थापर ट्रस्ट से गोरा थापर और अशोक थापर, माता ंिचंतपुर्णी सेवा सोसायटी से मनोज धीर, मन्दिर कमेटी पंजाब से प्रेम चंद गुप्ता, ब्राहमण सभा से पुष्कर भारद्वाज अतुल कपूर, अमित नागी ,सालासर बाला जी धाम से संजय शर्मा,सुनील खन्ना, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय गौतम और पंकज जैन,भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पंकज गोयल,राजेश शर्मी मिंटू,राजेश गुप्ता,बजरंग से आशीष बौनी,महावीर मन्दिर ट्रस्ट से ओ पी त्रिपाठी, शिव मन्दिर ट्रस्ट से चिंकू शास्त्री, शिव सेना पंजाब से राकेश अरोड़ा,अश्वनी चोपड़ा,राकेश कपूर, जिप्पी शर्मा,यादविन्द्र काला,वीनू शर्मा, शक्ति डाबी,सन्नी, वासदेव कश्यप, नरिन्द्र चावला, बालकृष्ण वर्मा, शर्त शर्मा, ईशान शर्मा, रोहित, सचिन ध्वन,शिवम, प्रताप भट्टी,राहुल और गोबिंद मलिक सहित अन्य भी मौजूद थे। जारी कर्ता : राजीव टंडन
Posted on: Sat, 13 Jul 2013 10:24:52 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015