अगर आज के समय में रामायण - TopicsExpress



          

अगर आज के समय में रामायण होती तो कैसी खबरे आती .......... ● राजा दशरथ ने की श्रवण कुमार की हत्या , FIR दर्ज ● अयोध्या के राजपाठ को लेके राजा-रानी में विवाद बढ़ा | ... ● केवट द्वारा चरण धुलवाने से मायावती हुई नाराज़ , कहा ये हैं दलितों का अपमान | ● तड़का वध व सूर्पनखा की नाक कटाई के विरोध में महिला आयोग का अयोध्या में प्रदर्शन जारी | ● राजा दशरथ की अंतिम शव यात्रा में स्वयं दशरथ भी मौजूद : इंडिया टीवी ● बाली की हत्या की शक की सुई श्रीराम पर ठहरी , सप्ताह भर में सीबीआई पेश करेगी रिपोर्ट | ● 6 माह तक रावण को अपनी काख में दबा के घुमने के जुर्म में बाली के खिलाफ इन्द्रजीत ने मुकदमा दायर किया | ● सोने का हिरन मारने पर श्रीराम जी को वन विभाग से मिली चेतावनी | ● श्रीराम ने अपनी पत्नी सीता के अपहरण का मामला दर्ज कराया || ● बिना वीसा हनुमान लंका गए , श्रीलंका सरकार ने जताई आपति | ● समुद्र पर असंवेधानिक सेतु बनाने पर नल व नील से सीबीआई करेगी पूछताछ | ● अशोक वाटिका उजाड़ने , युवराज अक्ष को मारने व लंका में आग लगाने के जुर्म में रावण ने वीर हनुमान को बंदी बनाया | ● हिमालय वासियों ने पर्वत श्रृंखला से एक पर्वत के चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई | ● अंगद ने लंका के राजा का उन्ही के निवास स्थान में जाके किया अपमान | ● विभीषण पर देशद्रोह का आरोप , हुए तड़ीपार | ● श्रीराम ने किया रावण का फर्जी एनकाउंटर , भारत व श्रीलंका सरकार की दूरियां बढ़ी | ● सीता से अग्नि परीक्षा मांगने पर महिला आयोग ने श्रीराम की कड़े शब्दों में निंदा की | ● क्या पुष्पक विमान को अयोध्या में उतरने की अनुमति देगी सरकार ?? ● सुप्रीम कोर्ट ने जनता की मांग पर श्रीराम व उनकी सेना को सभी आरोपों से मुक्त किया |
Posted on: Fri, 23 Aug 2013 10:29:53 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015