आसमान मेँ आज कटती पतंगो - TopicsExpress



          

आसमान मेँ आज कटती पतंगो को लूटने मेँ दो लड़के काफी मुस्तैदी दिखा रहे थे। कभी कभार एक लड़का अगर पतंग लूट लेता तो दूसरा उसे फाड़ देता। बदले मेँ दूसरा भी पहले के लूटे गये पतंग को फाड़ कर हिसाब बराबर कर लेता। थोड़ी पहले भी एक लड़के ने दूसरे के द्वारा लूटी हुई नीली पतंगे फाड़ दी। तभी पहले लड़के के पास एक तिरंगी पतंग आई, दुसरा भी बदले की भावना से पतंग फाड़ने पहुँचा। पर पतंग को देखते ही ठिठक गया। और बोला-ः जा कमीने इस बार तेरी पतंग फटने से बच गई। इस तिरंगे को फाड़ने की मेरी हिम्मत नहीं। !जय हिन्द! एक छोटी सी प्रतिक्रिया चाहूँगा
Posted on: Thu, 15 Aug 2013 08:55:32 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015