इंडियन मुजाहिदीन का - TopicsExpress



          

इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी अफजल उस्मान शुक्रवार को अदालत परिसर से फरार हो गया। अफजल को मकोका कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में अफजल और उसके अन्य 22 साथियों पर आरोप तय होने थे। सभी पर वर्ष 2008 में अहमदाबाद और सूरत में हुए बम विस्फोटों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने अफजल को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। पढ़ें: भटकल बंधुओं को आइएसआइ ने दी शरण पुलिस शुक्रवार को अफजल और 22 अन्य आरोपियों को अदालत में लेकर पहुंची थी। इसी दौरान अफजल पुलिस को चकमा देकर अदालत परिसर से भाग निकला। पुलिस ने अफजल के फरार होने के तुरंत बाद ही आस-पास के सभी इलाकों में नाकाबंदी लगा दी। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी और जल्द ही अफजल कानून की गिरफ्त में होगा।==== ye hai mumbai police. ... gandi politics. .jo desh ko barbad kar rha h...== lgta hai congress ne apne damad ka swagat bdiya se nhi kiya .. tabhi to ushe bhagna pada... ====
Posted on: Fri, 20 Sep 2013 14:37:42 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015