कई लोगों को ये ग़लतफहमी है - TopicsExpress



          

कई लोगों को ये ग़लतफहमी है की इस्लाम को जबरदस्ती करके फैलाया गया...चलो आपका दिल रखने के लिए 2 मिनट के लिए मान लेते हैं की आपका भ्रम सही है| अब आज की बात करते हैं, आज इस्लाम दुनिया का सबसे ज्यादा अपनाया जाने वाला धर्म है| अमेरिका, इंग्लैंड, डेनमार्क, फ्रांस और कई यूरोपीय देख हैं जहाँ इस्लाम बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है| इन देशों में आप घर में तेज़ संगीत भी बजाओगे तो आपका पडोसी शिकायत करके आपको जेल भिजवा सकता है| तो जोर-ज़बरदस्ती का तो सवाल ही नहीं उठता | साक्षरता दर बहुत ज़यादा है तो बहलाने फुसलाने का सवाल ही नहीं| आर्थिक सम्पन्नता है तो कोई प्रलोभन भी काम नहीं करेगा| जब किसी को इस्लाम की दावत दी जाती है तो पहले उसे क़ुरान, हदीस, पैगम्बर मुहम्मद (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) की जीवनी पढने को दी जाती है इसका मतलब पारदर्शिता भी पूरी है| इस्लाम के खिलाफ़ योजनाबद्ध दुष्प्रचार के बाद भी आज इन विकसित देशों के पढ़े लिखे लोग तेज़ी से इस्लाम अपना रहे हैं तो इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? Admin11
Posted on: Fri, 18 Oct 2013 06:42:32 +0000

Recently Viewed Topics




© 2015