चंडीगढ़ 4 सितम्बर - TopicsExpress



          

चंडीगढ़ 4 सितम्बर 2013 स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा के नेता 15 सितम्बर की मोदी की रेवाड़ी रैली के नाम पर प्रदेश के लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर गुमराह कर रहे है। विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में उधार की बैशाखी पर अपनी राजनीति की दुकान चलाने वाली प्रदेश भाजपा के नेता हवाई दावा कर रहे है कि मोदी की रेवाड़ी रैली से ऐसी आंधी चलेगी कि कांग्रेस तिनके की तरह हवा में उड़ जायेगी व यह रैली राजनैतिक परिवर्तन का नया आगाज करेगी। भाजपा नेताओं का ऐसा दावा हास्यास्पद तो है ही तथा साथ में भाजपा नेताओं की अधकचरी राजनैतिक सोच का भी परिचायक है। किसी एक रैली से ना तो आज तक कोई राजनैतिक दल तिनके की तरह हवा में उड़ा है और ना कोई एक रैैली बड़ा राजनैतिक परिवर्तन करने में सक्षम रही है। विद्रोही ने भाजपा नेताओं से सार्वजनिक रूप से प्रश्न किया कि पहले वे बताये कि मोदी की रेवाड़ी प्रस्तावित रैली भूतपूर्व सैनिकों की कथित रैली है अथवा भाजपा की राजनैतिक रैली है? यदि यह भूतपूर्व सैनिकों की ही रैली है तो एक भूतपूर्व सैनिकों की रैली कैसे कोई नया राजनैतिक परिवर्तन करके कैसे देश को राजनीति दिशा प्रदान कर सकती है? यदि यह भाजपा की राजनैतिक रैली है तो इसे भूतपूर्व सैनिकों की रैली बताकर देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर लडऩे वाले भूतपूर्व सैनिकों के साथ भाजपा अपनी राजनैतिक रैली को सफल बनाने के लिए उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ क्यों कर रही है? विद्रोही ने कहा कि सारा प्रदेश जानता है कि विगत 47 वर्षो से भाजपा नेता हरियाणा में उधार की बैशाखी लेकर अपनी राजनीति करके दूसरे दलों के कंधों पर चढक़र सत्ता की झूठन चाटकर अपना राजनीतिक गुजारा करते आ रहे है। ऐसी उधार की बैशाखी पर अपनी राजनीति की दुकान चलाने वाली भाजपा प्रदेश में नये राजनैतिक परिवर्तन की बात करे तो यह मुंगेरीलाल का हसीन सपना नही तो और क्या है? विद्रोही ने कहा कि जिस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के आंखों के तारे आईपीएस पुलिस अधिकारी डीजी बंजारा ने जेल से अपना पुलिस सेवा से त्याग पत्र भेजकर इसके साथ दस पेज का जो पत्र लिखा है, उसके बाद मोदी देश में क्या राजनैतिक परिवर्तन करेंगे जब स्वयं उनकी राजनीति अंधकार की ओर जाने की संभावना प्रबल हो गई है। बंजारा ने अपने पत्र में लिखा है कि गांधीनगर में राज कर रही मोदी सरकार की असली जगह नई मुम्बई की तलोजा केन्द्रीय जेल या अहमदाबाद की साबरमती सैंट्रल जेल में है। यदि बंजारा अपने पत्र के अनुसार न्यायालय में गुजरात के फर्जी एंकाऊटरों के संदर्भ में सच्चाई बता देता है तो वास्तव में मोदी की सही जगह तलोजा या साबरमती जेल में होने की संभावना हो जायेगी। विद्रोही ने कहा कि वहीं तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में एक स्वतंत्र खोजी पत्रकार पुष्प शर्मा का भाजपा के दो राज्यसभा के सदस्यों का स्टिंग आपरेशन की सीडी सामने आने से मोदी के कानून के शिकंजे में फंसने की संभावनाएं और बढ़ रही है। अब ऐसे नेता की रैैली से हरियाणा में कोई राजनैतिक परिवर्तन हो पायेगा, इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है? वेदप्रकाश विद्रोही।
Posted on: Wed, 04 Sep 2013 03:47:11 +0000

Trending Topics



Tom is continuing to improve. His hemoglobin is
Important Current Affairs of SEPTEMBER -50 Sure Questions (Most

Recently Viewed Topics




© 2015