पल भर में जीवन महकाएं पल - TopicsExpress



          

पल भर में जीवन महकाएं पल भर में संसार जलायें कभी धूप हैं, कभी छाँव हैं बर्फ़ कभी अंगार लड़कियाँ जैसे पहला प्यार..... बचपन के जाते ही इनकी गँध बसे तन मन में एक कहानी लिख जाती हैं ये सबके जीवन में बचपन की ये विदा निशानी यौवन का उपहार लड़कियाँ जैसे पहला प्यार..... इनके निर्णय बड़े अज़ब है बड़ी अज़ब है बातें दिन की कीमत पर, गिरवी रख लेती है ये रातें हँसते गाते पर जाती है आँसू का व्यापार लड़कियाँ जैसे पहला प्यार..... जाने कैसे कब क्या कर बैठें, जानबूझ कर भूले, किसे प्यास से व्याकुल कर दें किसे अधरों से छू ले, किसका जीवन मरुथल कर दें किसका मस्त बहार लड़कियाँ जैसे पहला प्यार.....
Posted on: Tue, 08 Oct 2013 08:28:42 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015