मोदी अपने बयान में सुधार - TopicsExpress



          

मोदी अपने बयान में सुधार करें ............ भोपाल रैली में मोदी जी ने बयान दिया था कि अगला चुनाव कांग्रेस नहीं सी बी आई लड़ेगी। मैं मोदी जी से अनुरोध करूँगा कि वो अपने इस बयान में थोडा सुधार करें बल्कि ये भी जोड़ें कि अगला चुनाव उनके खिलाफ भारत का बिका हुआ मीडिया भी लडेगा जिसके लिए एक साक्ष्य भी मौजूद है। आज ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने मोदी के दिल्ली के बयान पर आपत्ति जताई है कि राहुल गाँधी ने प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की पगड़ी उछाली है। और ये भी कहा है कि मोदी का ये बयान मीडिया को ठेस पहुँचाने वाला है। अब ये भी जानिए कि इस एसोसिएशन में कौन कौन लोग हैं :- 1. श्री शाजी जमान, अध्यक्ष,(ए बी पी न्यूज़/मजा/आनंद); 2. श्री अर्नब गोस्वामी , उपाध्यक्ष (टाइम्स नाउ); 3. श्री एन के सिंह,महासचिव (वरिष्ठ टी वी पत्रकार); 4. श्री Qumar wahid Naqvi (exe member) (Sr TV Journalist); 5. श्री आशुतोष (exe member) -आई बी एन -7; 6. श्री अजित अंजुम (exe member)- न्यूज़ 24; 7. श्री सतीश के सिंह (exe member)- लाइव इंडिया; 8. श्री विनोद कपारी (exe member)- इंडिया टी वी ; 9. श्री विनय तिवारी (exe member)-सी एन एन- आई बी एन क्या इन पत्रकारों को कोई अधिकार बनता है मोदी के राजनितिक बयान पर आपत्ति करने का और क्या इसका कोई औचित्य है क्यूंकि जिन समूहों में ये लोग काम करते हैं वो सभी मोदी के खिलाफ इस तरह बयानबाजी करते हैं जैसे मोदी इनका कोई निजी शत्रु है। इसलिए मोदी जी को अबकी बार बोलना चाहिए कि अगला चुनाव सी बी आई के साथ साथ मीडिया भी लडेगा, कांग्रेस नहीं, वैसे तो मीडिया पिछले 3 चुनाव गुजरात के मोदी के खिलाफ लड़ कर हार चूका है।
Posted on: Mon, 30 Sep 2013 09:00:34 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015