सीतापुर: शहर कोतवाली - TopicsExpress



          

सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में उस दौरान विवाद होने लगा जब एक आम रास्ते को समुदाय विशेष के लोगों ने बंद करना शुरूकर दिया। पुलिस ने मौके परपहुंचकर समझा बुझा कर विवाद शांत कराया। शहर के मुहल्ला तरीनपुर में आम रास्ते को एक समुदाय विशेष के लोगों ने बंद करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यह रास्ताउनकी मस्जिद व कर्बला का है। रास्ता बंद होते देख मुहल्ले के लोग भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। भीड़ ने कैप्टन मनोज पांडेय चौक पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के साथ पुलिस चौकी का घेराव किया। सूचना मिलते ही एएसपी हरदयाल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, नूरुल हुदा, शमशेर बहादुर व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को लेकर विवादित स्थल पर पहुंचे। यहां पर प्रभारी निरीक्षकने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि विवादित स्थल के कागजात देखे जाएंगे। मामला सिटी मजिस्ट्रेट के संज्ञान में दे दिया गया है। जांच पड़ताल पूरी होने तक कोई भीहंगामा व प्रदर्शन न करें। वहीं उन्होंने निर्माण कार्य रोकने की बात कही। दोनों पक्षों की सहमति होने पर निर्माण कार्य रोका गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्ष मान गए हैं और कोई विवाद की स्थिति नहीं है। मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोरदेखने के लिए जाएं m.jagran पर (Hindi news from Dainik Jagran, news state Uttar Pradesh Sitapur Desk)
Posted on: Fri, 02 Aug 2013 14:10:56 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015